Today Hind Times

post

यूनाइटेड हेल्थ एंड वेलफेयर ट्रस्ट के शिविर में 31 लोगों ने किया रक्तदान

-रक्तदाताओं का सम्मान, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए नियमित रक्तदान का आह्वान

पटना (टीएचटी)।
विश्व रक्तदाता दिवस सप्ताह के अवसर पर यूनाइटेड हेल्थ एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पटना स्थित विजयतेज क्लार्क्स इन, पीएंडएम मॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 31 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का संचालन संस्था के अध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीआईजी मोहम्मद अब्दुल्लाह एवं बिहार अपराध अनुसंधान विभाग के निदेशक बीके चौधरी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।


शिविर में विजयतेज क्लार्क्स इन होटल के जनरल मैनेजर प्रभात कुमार सिंह, अनुपम जी, प्रीति सिंह चौहान सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए समाज के लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में यूनाइटेड हेल्थ एंड वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की अहम भूमिका रही। संस्था की ओर से अध्यक्ष अमरजीत कुमार, उपाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, कोषाध्यक्ष आमोद कुमार, मनोज कुमार मंडल, शशांक कुमार, राजा कुमार, मोहित मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्रा, अमित मिश्रा, गौतम सोनी, स्मिता, वर्षा झा, निशांत कुमार, शांतनु मलिक, अभिषेक कुमार, आनंद त्रिवेदी और पुतिन कुमार सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान दिया।
विश्व रक्तदाता दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा, जिसने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया।