कार व टैंकर में टक्कर, तीन की मौत, दो जख्मी
फुलवारीशरीफ टीएचटी रिपोर्टर। खगौल-नौबतपुर सड़क पर फुलवारीशरीफ के मौर्यबिहार काॅलोनी के नजदीक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन छात्र की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में कार चकनाचुर हो गया। मृतक की पहचान एफसीआई रोड निवासी सफीकुर्रहमान का पुत्र मो शोएब 17, छेदीटोला निवासी लालरतन का पुत्र प्रतिक रतन ऊर्फ प्रिंस, गोपाल प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार 18 के रूप में हुई है। जबकि हर्ष व अयांस छात्र गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को एम्स भेजा। वहीं टैंकलाॅरी लेकर चालक फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार सभी आॅल्टो सवार दोस्त थे। शुक्रवार की शाम घर से शोएब के आॅल्टो कार से घुमने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार से एलीवेटेड रोड से नौबतपुर रोड में रौंग साईड घुमा। इसी दौरान फुलवारीशरीफ से एक सीएनजी का टैंकलाॅरी नौबतपुर की तरफ जा रहा था। जिसकी चपेट में कार आ गया। टैंकलाॅरी कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता रहा। और छात्र कार में ही छटपटाता रहा। थोड़ी दुर जाकर टैंकलाॅरी से फंसी हुई कार निकल गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। और कार के अंदर ही छात्र लहुलूहान होकर छटपटा रहे थे। स्थानीय व फुलवारीषरीफ थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने सभी कार सवार 5 लोगों को बाहर निकालकर एम्स में भर्ती कराया जहां तीन छात्रों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो छात्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं जब मौत की खबर स्वजनों को लगी तो रोते-बिलखते घटनास्थल और एम्स पटना पहुंचे। स्वजनों का कहना था कि घर से थोड़ी देर में आने को कहकर निकले थे और आधा घंटा के अंदर दर्दनाक सड़क हादसा की खबर मिली। एम्स में हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। सभी पांच छात्रों के स्वजन अपने लाल की तलाश और उसका हालचाल जानने के लिए बेचैन थे। वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक गोपाल रविदास पहुंच अस्पताल पहुंच कर जख्मी का हालचाल लिया। वहीं बेहरत इलाज के लिए अस्पताल को डाॅक्टरों से अनुराध किया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को संताव्ना दिया। विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि जिलाधिकारी से मांग किया गया है कि हूं मृतक के परिजनों दस-दस लाख मुआवजा दिया जाये। वहीं भाग रहे टैंकर को नौबतपुर पुलिस ने पकड़ ली व चालक की गिरफ्तारी हो गयी है। बताया गया कि सभी दोस्त पार्टी मनाने के लिए निकला था। वहीं दीघा एलीवेटड रोड से घुमते हुए आ रहा था। इसी दौरान यह घटना मौर्य विहार के पास हो गयी।