Today Hind Times

post

किशोर कुणाल, शारदा सिन्हा, प्रोफेसर ऐनुल हसन को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना बिहार के लिए गौरव

पटनाl राष्ट्रपति भवन में देश भर की प्रतिष्ठित हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें महावीर मंदिर के संस्थापक दिवंगत किशोर कुणाल और प्रसिद्ध लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि जाने माने राजनेता दिवंगत सुशील कुमार मोदी को समाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गया। प्रोफेसर ऐनुल हसन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा बिहार के कई अन्य गणमान्य व्यकितयों को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये बिहार के लिए गौरव और सम्मान की बात है। इस अवसर पर शिया वक़्फ बोर्ड के अध्यक्ष और जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष अफजल अब्बास ने सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को बधाई देते हुए बताईं।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ऐनुल हसन के साथ मेरे घरेलू संबंध हैं। वह उर्दू भाषा के साथ-साथ फारसी भाषा के भी विद्वान हैं। उन्होंने पूर्व में जेएनयू के फारसी विभाग में भी उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी देखरेख में कई छात्र-छात्राओं ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हैं। देश के ऐसे प्रतिभाशाली और गौरवान्वित करने वाले लोगों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गर्व की बात है।