Today Hind Times

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ पीर मुजीबुल्लाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर की चादरपोशी
www.todayhindtimes.com 27 Aug 86 views आस्था

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ पीर मुजीबुल्लाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर की चादरपोशी

पटना/फुलवारीशरीफ (टीएचटी)। फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया के सालाना उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक श्याम रजक ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ हजरत पीर मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र, प्रदेश और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
चादरपोशी के मौके पर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने खानकाह की परंपरा और सूफी संतों के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। निवर्तमान नगर परिषद सभापति आफताब आलम ने भी शांति और सौहार्द और फुलवारीशरीफ के तरक्की के लिए दुआ मांगे।
चादरपोशी में मो. मिन्हाज, मो. फैयाज, रमेश यादव, शाह जाहिद हुसैन, रामप्रवेश सिंह, गुड्डू रजक और बंटी कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उर्स में शामिल लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर अपनी मन्नतों और क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

खबर : आशीष की।