News Detail
छठ पर पटना में दो दिन सख्त रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकल रहे है तो इस खबर को जरूर पढ़ें
-हाजीपुर, सोनपुर और छपरा जाने वाले वाहन गांधी सेतु से गुजरेंगे, तीन संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
पटना (टीएचटी)। लोक आस्था के महापर्व छठ पर राजधानी की सड़कों और घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर इस बार सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अर्घ्य के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने दो दिनों के लिए विशेष व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। अशोक राजपथ से दीदारगंज तक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं, जेपी सेतु से पटना आने वाले वाहनों को भी निर्धारित समय में प्रवेश नहीं मिलेगा। उत्तर बिहार जाने वाले वाहन चालकों को महात्मा गांधी सेतु का इस्तेमाल करना होगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 1400 यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें एक हजार जवान और 400 यातायात पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा पटना जिला पुलिस के करीब तीन हजार जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे। दीघा गोलंबर, पाटलीपथ और गायघाट जैसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने घाटों के आसपास पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को निर्धारित रास्तों से ही घाट तक पहुंचने और वाहन तय पार्किंग स्थलों पर लगाने का निर्देश दिया गया है।
दो चरणों में लागू होगा यातायात प्रतिबंध
यातायात पुलिस की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार रविवार 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक और सोमवार 16 नवंबर को सुबह दो बजे से आठ बजे तक विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा। हालांकि, जरूरत के मुताबिक यातायात सामान्य होने तक व्यवस्था जारी रखी जा सकती है। कारगिल चौक से पूरब दीदारगंज तक सामान्य वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। अशोक राजपथ से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। छठव्रतियों के वाहनों को निर्धारित नियमों के तहत ही प्रवेश मिलेगा।
पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज में वाहन खड़े करने के लिए खजांची रोड की ओर से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर की दिशा में छठव्रतियों के वाहन चल सकेंगे। घाटों पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिसकर्मी वाहनों को रोकने और वैकल्पिक रास्तों से भेजने का निर्णय लेंगे।
जेपी सेतु पर रोक, गांधी सेतु से जाएंगे उत्तर बिहार के वाहन
जेपी सेतु पर रविवार दोपहर दो बजे से शाम 7:30 बजे तक और सोमवार सुबह तीन बजे से छह बजे तक सोनपुर और छपरा से पटना आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान जेपी सेतु से पटना पहुंचने वाले वाहनों को जेपी गंगा पथ पर उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे वाहनों को एप्रोच रोड के रास्ते अशोक राजपथ की ओर भेजा जाएगा।
अटल पथ पर भी रविवार सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक और सोमवार सुबह दो बजे से नौ बजे तक जेपी सेतु तथा सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। पटना से हाजीपुर, सोनपुर और छपरा जाने वाले वाहन चालकों को जेपी सेतु के बजाय महात्मा गांधी सेतु का रास्ता अपनाने की सलाह दी गई है।
दीघा इलाके में रविवार दोपहर दो बजे से शाम 6:30 बजे और सोमवार सुबह तीन बजे से छह बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की तरफ उत्तर से दक्षिण दिशा में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान रामजीचक मोड़ और नहर रोड के रास्ते वाहन बेली रोड पहुंच सकेंगे।
गायघाट और पटना सिटी में भी बदलेगा रास्ता
गायघाट इलाके में 15 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक पुल के नीचे टेंपो और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अगमकुआं आरओबी से आने वाले वाहन एनएमसीएच तक ही जा सकेंगे। धनुकी मोड़ और बिस्कोमान गोलंबर से आने वाले वाहनों को डंका इमली चौक तक जाने की अनुमति होगी।
गांधी मैदान से गायघाट जाने वाले वाहन एक्जीबिशन रोड, राजेंद्रनगर पुल, बहादुरपुर गुमटी और बाईपास के रास्ते जाएंगे। सुदर्शन पथ पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बाईपास थाना मोड़ से चौक शिकारपुर आरओबी और दीदारगंज से अशोक राजपथ की ओर तीनपहिया समेत व्यावसायिक वाहनों के जाने पर भी रोक रहेगी। गायघाट से अशोक राजपथ की ओर आने वाले अन्य वाहनों को गांधी चौक से बारी पथ की ओर मोड़ा जाएगा।
पटना सिटी के कंगन घाट और चौक थाना मोड़ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सिटी स्कूल और मंगल तालाब परिसर में पार्किंग बनाई गई है। गायघाट जाने वालों के वाहन हथिया बागान, लोहा गोदाम और मेडाज हॉस्पिटल के सामने खड़े होंगे। मोर्चा रोड और पूरब दरवाजा जाने वाले श्रद्धालुओं को गुरु गोविंद सिंह आरओबी के नीचे तथा पटना साहिब स्टेशन के पास पार्किंग मिलेगी। दीदारगंज जाने वाले श्रद्धालु कटरा बाजार समिति में वाहन खड़े कर सकेंगे।
मारूफगंज, मंसूरगंज, करमलीचक, जल्ला और मालसलामी इलाके के श्रद्धालु मालसलामी टीओपी और ओपी साह के पास जेपी गंगा पथ के एप्रोच रोड की निर्धारित सिंगल लेन में वाहन पार्क कर सकेंगे।
घाटों के हिसाब से बनाई गई पार्किंग व्यवस्था
दीघा, पाटीपुल, शिवा और मीनार घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पाटली पथ के दोनों फ्लैंक और रामजीचक आरओबी पर पार्क कराया जाएगा। गेट नंबर 93 घाट जाने वाले वाहन उसी गेट से प्रवेश और निकास करेंगे। गेट नंबर 88 और 83 के घाटों पर जाने वाले श्रद्धालु गंगा पथ के अंडरपास का इस्तेमाल करेंगे।
कुर्जी घाट जाने वाले वाहनों को कुर्जी मोड़ से अंडरपास के रास्ते उत्तर दिशा में पार्क कराया जाएगा। पहलवान और बांस घाट जाने वाले श्रद्धालु अशोक राजपथ से अंडरपास होकर घाट पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट और महेंदू घाट जाने वालों को गांधी मैदान में वाहन खड़ा करना होगा।
पटना कॉलेज जाने वाले वाहन खजांची रोड से प्रवेश कर कॉलेज परिसर में पार्क होंगे। वहीं एनी बेसेंट रोड, रमना रोड और कुनकुन सिंह लेन की ओर से आने वाले वाहनों के लिए साइंस कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
जाम वाले इलाकों में यू-टर्न कराकर निकाले जाएंगे वाहन
छठ के दौरान यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए दीघा गोलंबर, पाटलीपथ और गायघाट को विशेष रूप से चिह्नित किया गया है। यातायात एसपी सागर झा ने बताया कि इन तीनों स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। दीघा गोलंबर और उससे जुड़ने वाली सड़कों पर खास नजर रहेगी। अटल पथ और पाटलीपथ के रास्ते बड़ी संख्या में श्रद्धालु जेपी सेतु के नीचे बने घाटों तक पहुंचते हैं। इसके अलावा दानापुर, रूपसपुर, नहर और एम्स की ओर से भी वाहनों का दबाव रहता है।
उन्होंने बताया कि छठ घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा घूमने निकलने वाले लोगों की वजह से भी पाटलीपथ पर भीड़ बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में जरूरत के अनुसार वाहनों को यू-टर्न कराकर वापस दानापुर की ओर भेजा जाएगा। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की संख्या नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। गायघाट और दीघा इलाके में भी यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
भारी वाहनों और निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों पर रोक
छठ के मद्देनजर बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 15 नवंबर सुबह 10 बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक जिले में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की आवाजाही पर 15 नवंबर सुबह 10 बजे से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक रोक रहेगी।
बाढ़ और मोकामा की ओर से आने वाले ट्रकों को फतुहा ओवरब्रिज से करीब दो किलोमीटर पश्चिम यू-टर्न लेकर एनएच-30 और बिहटा-सरमेरा मार्ग की ओर भेजा जाएगा। बिहटा से पूरब की तरफ जाने वाले ट्रक कन्हौली मोड़ से बिहटा-सरमेरा पथ होते हुए फतुहा ओवरब्रिज की दिशा में जाएंगे।
पटना जंक्शन और जीपीओ से बेली रोड होकर दानापुर या खगौल जाने वाली नगर बसें कारगिल चौक तक नहीं आएंगी। इन बसों को गांधी मैदान के गेट नंबर 10 और जीपीओ मल्टी मॉडल हब में खड़ा कराया जाएगा।
घाटों पर जल से लेकर थल तक सुरक्षा
यातायात के साथ घाटों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी भी प्रशासन ने अलग-अलग टीमों को सौंपी है। जिला पुलिस के तीन हजार जवानों के अलावा एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जाएगी। प्रमुख घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जल क्षेत्र में निगरानी करेंगी, ताकि अर्घ्य के दौरान किसी श्रद्धालु के डूबने या अन्य दुर्घटना की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
घाटों और आसपास के इलाकों पर वॉच टावर से नजर रखी जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि सुरक्षा व्यवस्था केवल सड़कों तक सीमित न रहे, बल्कि घाटों पर भीड़ नियंत्रण, नदी में निगरानी और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम रहें। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिव और मुख्य सचिव स्तर से भी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
वाहन पर मोबाइल नंबर चिपकाना जरूरी
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही लगाएं और सड़क पर अवैध पार्किंग से बचें। वाहन के आगे वाले शीशे पर चालक को अपना मोबाइल नंबर चिपकाना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहन मालिक से संपर्क किया जा सके। घाट से वाहन निकालने के दौरान भी पुलिस की अनुमति और निर्देशों का पालन करना होगा। पुलिस की अनुमति के बिना दूसरे वाहनों को घाट की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
हालांकि, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले वाहन और शव वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यातायात पुलिस, मजिस्ट्रेट और छठ पूजा समितियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने से घाटों तक पहुंचने और लौटने के दौरान लगने वाले जाम को कम किया जा सकेगा।